Kutir Udyog ideas In Hindi 2023


यदि आपको कुटीर उद्योग लिस्ट चाहिए तो इस आर्टिकल को पढ़ सकते है। इस आर्टिकल में आपको moneyinnovate.com की टीम द्वारा Best Kutir Udyog Ideas In Hindi 2023 के बारे में अच्छी जानकारी दी गई है।

Kutir Udyog Business, जिसे Cottage Industry Business भी कहा जाता है। कुटीर उद्योग पुराने समय में ज्यादा देखने को मिलते थे, क्योंकि उस समय ज्यादा कुटीर उद्योग मशीन नही थी। बल्कि लोग स्वयं के हाथों से काम करते थे। कुटीर उद्योग का मतलब कुटीर (घर) में व्यवसाय करना। पहले के समय में लोग परिश्रम और हुनर के साथ व्यवसाय चलाते थे।

Kutir Udyog Business Ideas In Hindi 2023 - कुटीर उद्योग बिजनेस आइडियाज
लघु एवं कुटीर उद्योग 2023

इस तरह के उद्योगों को 10,000 से 1.50 लाख रूपयें तक निवेश के साथ शुरू किया जा सकता है। और Kutir Udyog Business से रोजाना 500 से 1000 रूपयें कमाये जा सकते है। इसलिए लोग ऑनलाइनKutir Udyog Business Ideas In Hindi” सर्च कर रहे हैं। आज हमारा आर्टिकल इसी टॉपिक पर आधारित है, मतलब 15 Kutir Udyog Business Ideas देखेंगे, जिन्हे न्यूनतम 10,000 रूपयें की निवेश पूंजी से शुरू किया जा सकता है।

कुटीर उद्योग किसे कहते हैं?

कुटीर उद्योग क्या होता है? हमने पिछली लेख में अच्छी तरह जाना है। जिसमे कुटीर उद्योग के प्रकार, जैसे: 1.सूक्ष्म उद्योग 2. लघु उद्योग 3. मध्यम उद्योग के बारे में अच्छी तरह जाना है। अगर आपने अभी तक उस लेख को नहीं पढ़े है तो कुटीर उद्योग क्या है (Kutir Udyog Kya Hai) पढ़ सकते है।

यहाँ पर भी आपको कुटीर उद्योग (Kutir Udyog) की जानकारी जानकारी दे देती हु। कुटीर उद्योग का सामान्य अर्थ है कि ऐसा उद्योग जिसके उत्पादों का निर्माण घर में किया जाता है। मतलब कुटरी उद्योग के उत्पाद और सेवाओं का निर्माण घर में किया जाता है, न कि किसी कारखाने में।

कुटीर उद्योग में उत्पादों का निर्माण कम पूंजी और कुशल कारीगरों के हाथों द्वारा किया जाता है। 

यह हमारे पुराने समय का उद्योग है, जब मशीनों का उपयोग नही हुआ करता था। हालांकि आज भी अनेक Kutir Udyog Business Ideas हैं, जिन्हे सरकार सहायता प्रदान कर रही हैं।

यह भी पढ़े:

Kutir Udyog Ideas In Hindi – टॉप सबसे ज़्यादा मुनाफे वाले कुटीर उद्योग आइडियाज

जैसा की मैने आपको बताया कि इस आर्टिकल में हम 15 से अधिक Kutir Udyog Business Ideas In Hindi के बारे चर्चा करेंगे। और जानेंगे कि उन्हे किस तरह कम पूंजी निवेश से शुरू किया जा सकता है। तो चलिए बिस्तर पुर्बक जानते है

#1: टिफिन का कुटीर उद्योग बिजनेस आइडियाज

टिपिन का कुटीर उघोग बिज़नेस

अगर Kutir Udyog Ideas की बात करें, तो इन आइडियाज में वर्तमान ट्रेंड के अनुसार टिफिन सर्विस सबसे अच्छा बिजनेस आइडिया है। क्योंकि भारत की अधिकतर जनसंख्या घर को छोड़कर दुसरी जगह पैसे कमाने के लिए जाती हैं। ऐसे में घरों का खाना उन्हे नही मिल पाता है, अत: वे होम टिफिन की ज्यादा मांग करते है।

यह टिफिन सर्विस विद्यार्थियों और नौकरी करने वाले लोगों को दी जा सकती है।

कैसे शुरू करे: इस बिजनेस को घर पर किया जा सकता है, इसलिए यह एक Kutir Udyog Business है। इस बहुत कम निवेश के साथ शुरू किया जा सकता है।

#2: मिट्टी के बर्तन का बिजनेस

मिट्टी के बर्तन का बिजनेस

मिट्टी काफी सस्ता मिलने वाला उत्पाद है, लेकिन इससे बनने वाले उत्पाद महंगे बिकते है। आप मिट्टी से मिट्टी का घड़ा, सुराई, गिलास, गुलक, कप, प्याली, खिलौने, मूर्ति आदि बना सकते हैं। अगर आप इस बिजनेस में काफी ज्यादा मुनाफा कमाना चाहते है, तो आपको अपनी कला को लगातार सुधारना होगा।

यह गांव में चलने वाला बिजनेस आइडिया है जो ग्रामीण क्षैत्रों का एक प्राचीन काल का उद्योग है। आज भी किसी न किसी जगह पर मौजुद है। हालांकि पहले की तरह ज्यादा लोग यह काम नही कर रहे है।

कैसे शुरू करे: इस बिजनेस में भी बहुत कम निवेश लगता है, और यह काम काफी आसानी से घर पर किया जा सकता है। हालांकि बर्तन बनाने के लिए एक हाथ मशीन की जरूरत होती है।

Related Articles:

#3: अगरबत्ती व मोमबत्ती का Kutir Udyog ideas

यदि आप महिलाओं के लिए घरेलू बिजनेस की तलाश में है तो अगरबत्ती व मोमबत्ती का कुटीर उद्योग के ऊपर काम कर सकती है।

अगरबती र मोग्बती कुटीर उघोग बिज़नेस

अगरबत्ती और मोमबत्ती के बारे में आप अच्छे से जानते होंगे। इसे बनाने का काम काफी सरल होता है, हालांकि वर्तमान में इसके लिए मशीने भी आ चुकी है। लेकिन आज भी कई लोग है, जो स्वयं के हाथों का इस्तेमाल कर अगरबत्ती या मोमबत्ती का निर्माण करते है। 

इसमें निवेश के तौर पर 50 से 60 हजार रूपयें की लागत में मशीन खरीदनी पड़ती है। इस व्यवसाय को घर पर किया जा सकता है।

कैसे शुरू करे: इस बिजनेस के लिए कच्चे माल (अगरबत्ती के लिए चारकोल पाउडर, धूप, पाउडर रोल, वुड पाउडर रोल एवं अन्य सुगन्धित सामग्रीयां) की आवश्यकता होती है, और एक मशीन की आवश्यकता होती है। अब अपने सेटअप को एक कमरे में सेट कर दे।

#4: साड़ी या कपड़ों का कुटीर बिजनेस आइडिया

साडी या कपड़ो का कुटीर उघोग बिज़नेस

इसके बारे में मुझे ज्यादा बताने की बिल्कुल जरूरत नही है। आज साड़ी और कपड़ों का सीजन हर महिने फैशन के बदलने के साथ चलता रहता है। इस उद्योग के लिए आपको बहुत समझदारी से कम लागत के साथ कपड़ा खरिदना होता है, और यह कपड़े आप सूरत एवं अहमदाबाद से सस्ते में प्राप्त कर सकते है।

कपड़ों का बिजनेस ऑनलाइन भी किया जाता है, मतलब Amazon.com या Flipkart.com जैसे बड़े E-Commerce पर सेलर बनकर कपड़े बेच सकते है।

कैसे शुरू करे: इस बिजनेस को ऑनलाइन अपने घर से शुरू किया जा सकता है। यहां पर निवेश सिर्फ माल के लिए लगता है, और यह माल आप अपनी इच्छानुसार ऑर्डर कर सकते है।

#5: नमकीन बनाने का कुटीर व्यापार

नमकीन का उपयोग कई जगहों पर किया जाता है। नमकीन हमारे मुह को काफी अच्छा स्वाद देती है, इसलिए आज नमकीन काफी ज्यादा डिमांड में है। हालांकि इस बिजनेस मे कई लोग बड़े व्यापार के साथ खड़े है, लेकिन अगर आप अपने नमकीन की क्वालिटी और स्वाद को बेहतरीन बना लेते है तो आप अवश्य सफल व्यवसाय खड़ा कर सकते है।

कैसे शुरू करे: इस तरह के बिजनेस के लिए बेसन और इसके साथ विभिन्न प्रकार की दालों ( जैसे- उड़द, मूंग, चना आदि) का उपयोग किया जाता है। इन सब सामानों के लिए कम निवेश की जरूरत होती है। अत: यह एक अच्छा Kutir Udyog Business Idea है।

#6: बेकरी कार्नर का बिजनेस आइडिया

बेकरी के उत्पादों (केक, ब्रेड, टोस इत्यादि) को आप जानते ही होंगे, जिनका इस्तेमाल रोजाना किया जाता है। इन चीजों को बनाने के लिए मशीनों की आवश्यकता नही होती है, बल्कि इन्हे हाथों से बनाया जाता है। हालांकि पकाने के लिए आजकल कुछ मशीनों का उपयोग किया जाता है।

बेकरी शॉप खोलने पर काफी लाभ हो सकता है। बेकरी शॉप कैसे खोला जाता है हमारी टीम ने अच्छी तरह जानकारी दे चुकी है आप चाहे तो बेकरी शॉप कैसे खोले आर्टिकल पढ़ सकते है।

कैसे शुरू करे: इस बिजनेस को काफी आसानी से शुरू किया जा सकता है, लेकिन इसके आपके पास बेकर उत्पाद बनाने का ज्ञान होना चाहिए। बेकरी उत्पाद बनाने के लिए कच्चे माल की जरूरत होती है।

Also Read:

#7: साबुन बनाने का कुटीर बिजनेस आइडिया

Kutir Udyog Business Ideas In Hindi List में यह भी एक बेस्ट आइडिया है। क्योंकि इसका निर्माण भी हाथों से किया जा सकता है, और आसानी से किया जा सकता है। इस व्यवसाय के लिए सरकार भी आपको 25 लाख रूपये तक के लोन के रूप में सहायता दे सकती है। इसके अलावा सरकार द्वारा बिजनेस को कुशलता से करने के लिए 10 वीं पास व्यक्ति को 3 से 6 महिनों की ट्रैनिक दी जाती है। 

कैसे शुरू करे: इस बिजनेस के कच्चे माल के लिए कास्टिक सोडा, तेल, एसेंस आटा आदि सामग्रीयों की जरूरत होती है। इसके अलावा साबुन को शेप देने के लिए एक छोटी-सी मशीन की जरूरत होती है।

#8: फर्नीचर बनाने का कुटीर उद्योग आइडियाज

घर निर्माण में फर्नीचर काफी उपयोगी वस्तु है, जैसे कुर्सी, टेबल, पलंग, शॉफा इत्यादि। इन फर्नीचर को अलग-अलग डिजाइन्स के आधार पर अलग-अलग पैसे कमाए जा सकते है। यह पैसे कमाने का काफी अच्छा उद्योग है, और इसे शुरू करना भी आसान है। हालांकि इसके लिए फर्नीचर निर्माण का हुनर होना चाहिए। 

कैसे शुरू करे: फर्नीचर निर्माण के लिए कच्चे माल के रूप में सिर्फ लकड़ियां होती हैं। और इन लकड़ियों से फर्नीचर निर्माण के लिए कुछ औजारों की आवश्यकता होती है। इसके लिए मशीनों की जरूरत नही होती है। हालांक काम आसान करने के लिए कुछ मशीनों का उपयोग किया जाता है।

#9: मसाला बनाने का बिजनेस आइडिया

ये घरों में खाना बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले रोजमर्रा के खाद्य पदार्थ होते है। मसालों का मतलब है कि हल्दी, मिर्च, धनिया आदि को पाउडर के रूप में बनाना। पहले के समय में मसाला पाउडर बनाने के लिए हाथ चक्की का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन आज एडवांस तकनीकों के कारण मोटर लगी मशीनों का उपयोग किया जाता है।

मसाला उद्योग लगाना काफी फायदेमंद हो सकता है और आप चाहे तो बाहर दे देशों में Export कर सकते है, जिसे अच्छी कमाई होगी।

कैसे शुरू करे: मसालों को आप हाथ चक्की से पिसकर पाउडर के रूप में बना सकते है, अन्यथा 30 हजार से 80 हजार रूपये की इलेक्ट्रीक चक्की को खरिद सकते है। इसके बाद इन मसालों को मार्केट में बेंचा जा सकता है।

Other Business Ideas:

#10: पापड़ व आचार बनाने का उद्योग व्यवसाय

पापड़ व आचार के बारे में भी आप बहुत अच्छे से जानते होंगे, कि ये दोनो चीजे स्वाद के कारण बिकती है। अगर आप अच्छे स्वादिष्ट पापड़ बना लेते है, तो आप इस बिजनेस में आ सकते है और सफल हो सकते है। इस बिजनेस को घर से शुरू किया जा सकता है और किसी भी मशीन की जरूरत नही होती है।

कैसे शुरू करे: जैसा कि मैने बताया कि इसे घर से शुरू किया जा सकता है और इसके लिए मशीनों की जरूरत नही होती है। हालांक कुछ औजार की जरूरत पड़ती है। पापड़ व आचार निर्माण में कच्चे मालों की जरूरत होती है।

#11: मूर्गीपालन का कुटीर व्यवसाय

मूर्गीपालन का कुटीर व्यवसाय

मूर्गी पालन का बिजनेस घर में आसानी से किया जा सकता है, और साथ अधिक मुनाफे के साथ किया जा सकता है। हालांकि आज कई सारे पॉल्ट्री फार्म खुल चुके है। जहां अच्छी नस्ल की मुर्गियों में ब्रॉयल आदि नस्लों को पाला जाता है। आज मूर्गी पालन के लिए कई तकनीके बन चुकी है, जिससे एक ही जगह पर बहुत सारी मूर्गीयों को पाला जा सकता है और अच्छी किस्म के अंडो व मास को प्राप्त किया जा सकता है।

कैसे शुरू करे: यह काफी आसान है, मतलब आपको कुछ मुर्गीया खरिदनी है, और उन्हे उपयुक्त एडवांस तकनीक के साथ पालन-पोषण करे। इन मूर्गीयों के अंडों से 60 हजार से 1 लाख रूपयें तक का मुनाफा कमाया जा सकता है।

#12: गाय, भेड़ और बकरी पालन का कुटीर उद्योग

गाय, भेड़ और बकरी पालन का कुटीर उद्योग

यह भी मूर्गी पालन की तरह कुटीर उद्योग ही है, जिसमें कम निवेश से घर पर शुरू किया जा सकता है। वर्तमान में गाय, भेड़ व बकरी पालन के लिए भी अनेक तकनीके मौजुद है। इसके अलावा आप अच्छी किस्म के जानवरों का भी पालन कर सकते है।

#13: सिलाई करने का कुटरी उद्योग

सिलाई करने का कुटरी उद्योग

घर बैठे सिलाई का काम अच्छा उद्योग यह भी है, जिसे औरते और भी ज्यादा अच्छे से कर सकती है। इस बिजनेस से रोजाना 700 से 1000 रूपयें कमाये जा सकते है। और इस बिजनेस को घर से किया जा सकता है। हालांकि इसके लिए आपके पास कपड़े सिलने की कला होनी चाहिए। 

कैसे शुरू करे: सिलाई के काम के लिए एक मशीन (5000 से 7000 रूपये) की आवश्यकता होती है। सरकार और कई Ngo Skill Development के लिए सिलाई की ट्रेनिंग भी देते है।

अगर आपको घर बैठे सिलाई का काम करना है तो ज्यादा जानकारी के लिए घर बैठे सिलाई का काम कैसे करे आर्टिकल पढ़े।

#14: आइस्क्रीम बनाने का कुटीर उद्योग

आइस्क्रीम एक ऐसी चीज है, जो मीठे का राजा कहलाता है। मतलब मीठा खाने की इच्छा हो तो आइस्क्रीम अवश्यक खाएंगे। इस बिजनेस को कम पूंजी के साथ आसानी से शुरू किया जा सकता है। वैसे भी आज लोगो स्वाद और लुक के कारण नयी-नयी आइस्क्रीम को पसंद करते है। अत: आप Google.com और YouTube.com से सिखकर कुछ नया बना सकते है।

कैसे शुरू करे: आइस्क्रीम बनाने के लिए दूध या दूध पाउडर, क्रीम, चीनी, मक्खन, चॉकलेट और अंडे आदि चीजों का इस्तेमाल किया जाता है, और साथ ही Colour Powder और Flavour Powder का भी उपयोग होता है।

#15: मैकअप का Kutir Udyog Business Idea

सुंदरता हर किसी को पसंद होती है और सुंदरता पाना हमारा अधिकार भी होता है। इसलिए सौंदर्य प्रसाधन या कॉस्मेटिक की काफी मांग बनी रहती है। अत: आप मैकअप या कॉस्मेटिक सामान के सेलिंग का बिजनेस कर सकती है। अगर आपके पास मैकअप का अच्छा ज्ञान है, तो इस बिजनेस को आसानी से किया जा सकता है।

कैसे शुरू करे: इस बिजनेस के लिए आवश्यक सामग्री और उपयुक्त ज्ञान की आवश्यकता होती है। इस बिजनेस को भी घर से किया जा सकता है। ध्यान दे कि सरकार और NGO महिलाओं को मैकअप के लिए भी निशुल्क प्रशिक्षण दे रही है।

Also Read:

Kutir Udyog के लिए Loan कैसे ले

सरकार कुटीर उद्योग को काफी सहयोग कर रही है, मतलब जो लोग कुटीर उद्योग शुरू करना और संचालन करना चाहते है, तो सरकार उसे “किसान क्रेडिट कार्ड योजना” के द्वारा बिना किसी दस्तावेज के कम ब्याज दरों पर लोन देगी। इससे आपको Kutir Udyog Business शुरू करने में काफी सहायता मिलेगी।

इसके अलावा जो लोग कलात्मक शेली या नई पद्धति के द्वारा कुटीर उद्योग शुरू करना चाहते है, सरकार उन्हे CGFT के तहत लोन देगी। इस लोन से नया व्यवसाय भी आसानी से सफलतापूर्वक किया जा सकता है।

अगर सब्सिडी की बात करें, तो सरकार आपके लोन की किस्तों के नियमित जमा होने के बाद अंतिम अवधि में दे देगी। ध्यान दे कि लोन लेते समय सभी कागजों को ध्यान से पढ़े।

उद्यमी निम्नलिखित योजनाओं का लाभ ले सकता हैं-

अधिक जानकारी के लिए नजदीकी बैंक या जिला उद्योग केंद्र से संपर्क कर सकते है। दुसरे बिजनेस के लिए लोन कैसे प्राप्त कर सकते है इसके लिए बिजनेस लोन कैसे ले आर्टिकल पढ़े।

कुटीर उद्योग आइडियाज FAQs

अन्य कुटीर उद्योग लिस्ट 2023 क्या है?

1. कपड़ो की छपाई का काम
2. चूड़ी बनाने का कुटीर उद्योग
3. मेहंदी का बिजनेस
4. दोना पत्तल बनाने का आइडिया
5. ऑनलाइन कुटीर उद्योग (ई-कॉमर्स वेबसाइट)

कुटीर उद्योग मशीन कीमत

आपको बता दू की कुटीर उद्योग मशीन कीमत 50 से 70 हजार तक होती है लेकिन इसकी कीमत कुटीर उद्योग धंदा पर निर्भर करता है जिसे आप करना चाहते है।

कुटीर उद्योग के क्या आशय है?

कुटीर उद्योग वह है जो पूर्ण रूपसे या प्रमुख रूपसे परिवार के सदस्यों द्वारा पूर्ण समय या आंशिक समय में व्यवसाय के रुपमे चलाया जाता है जिनमें उत्पाद एवं सेवाओं का सृजन अपने घर में ही किया जाता है न कि किसी कारखाने में। कुटीर उद्योगों में कुशल कारीगरों द्वारा कम पूंजी एवं अधिक कुशलता से अपने हाथो के माध्यम से अपने घरे में बस्तुओं का निर्माण किया जाता है।

भारत के प्रमुख लघु उद्योग के नाम

इन कुटीर उद्योग लिस्ट 2023 कई सारे कुटीर उद्योग है जैसे: चीनी मिट्टी के बर्तन, बिजली तथा इलेक्‍ट्रॉनिक उपकरण, औषधियां और रसायन, ईंट और टाइल्स, प्‍लाईवुड, रंगरोगन, बीड़ी और सिगार, साबुन, तेल, उर्वरक तथा खादी, रबड, चाय, घरगुती व्यवसाय यादी, सामान्‍य इंजीनियरी वस्‍तुएं, आदि।

कुटीर उद्योग के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करते है

कुटीर उद्योग का रजिस्ट्रेशन काफी लाभदायक है। इससे आपको बड़ा लोन मिल सकता है, और अपने ग्राहकों को पक्का बिल दे सकते है। व्यवसाय का रजिस्ट्रेशन SAI करवाया जा सकता है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रम में आपको कुछ पहचान डॉक्यूमेंट देने होंगे, और बताना होगा कि आप किस तरह बिजनेस कर रहे है।

कुटीर उद्योग बिजनेस आइडियाज की जानकारी में

यदि आप घर बैठे बिजनेस करना चाहते है तो कुटीर उद्योग लिस्ट 2023 के पर काम कर सकते है। इस आर्टिकल moneyinnovate.com की टीम द्वारा 15 से अधिक Kutir Udyog Business Ideas In Hindi पर चर्चा की है।

अगर आपको घरेलू उद्योग धंधे पर काम करना है, सबसे पहले उसके बारे में अच्छी तरह रिसर्च करे। एक बिजनेस प्लान बनाये। लेकिन बिजनेस प्लान किस तरह से बनाना चाहिए आपको पता होना चाहिए। बिजनेस प्लान किस तरह से बनाया जाता है आर्टिकल को पढ़ कर एक सफल बिजनेस प्लान बना ले। इसमें आपको 13 बिजनेस टिप्स मिल जायेगा बिजनेस प्लान बनाने के ऊपर!

उम्मीद करता हु आप जिस कुटीर उद्योग बिजनेस आइडियाज पर काम करना चाहते है वे आइडियाज मिल गया है। आपको इसे रिलेटेड कोई सवाल है तो कृपया करके कमेंट करे हमारी टीम द्वारा जल्दी जवाब दे दी जायेगी। धन्यवाद!

Popular Post:

👇 इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें 👇

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *